ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की हुई मौत

नवगछिया| कटिहार-बरौनी रेल खंड के बीच सेमापुर स्टेशन के समीर समीप बुधवार को अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर नवगछिया जीआरपी घटनास्थल पर पहुंची। जहां पुलिस ने ट्रैक के डाउन लाइन के पास से वृद्ध के शव को कब्जे में लिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। जहां शव का पोस्टमार्टम किया गया।

सफारी बरामदगी मामले में चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी

रंगरा| मंगलवार की रात चापर ढाले के पास चौक पर मौजूद पुलिस पिकेट पर ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों पर सफारी पर सवार अपराधियों के गोली चलाए जाने और सफारी की बरामदगी के मामले में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के बयान पर चार अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस बरामद गाड़ी के बारे में पता लगा रही है।

वज्रपात में एक झुलसा, गंभीर, दो मवेशी मरे

नारायणपुर| शहजादपुर पंचायत के वार्ड संख्या एक में वज्रपात की चपेट में आने से अठगामा निवासी पांडव मंडल झुलस गया। गंभीर स्थिति में उसे स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक से इलाज के बाद मायागंज अस्पताल लेकर चले गए। मिर्जापुर गांव के वार्ड संख्या 11 में बासा पर दो जानवरों की मौत हो गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *