नवगछिया। नवगछिया मॉडल स्टेशन में बारिश के दौरान शेड से पानी गिरने की शिकायतों के मद्देनजर रेल मंत्रालय के द्वारा सभी शेड को बदलने का कार्य तेजी से चल रहा है। शेड नहीं रहने से राजधानी ट्रेन सहित अन्य ट्रेनों में यात्रियों को भींगते हुए ट्रेन पकड़नी पड़ती है। शेड बदलने से यात्रियों को बरसात के दिनों में काफी सहूलियत होगी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 198
भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश राणा ने बताया कि पिछले दिनों नवगछिया में रेलवे यात्री सुविधा समिति के सदस्य नवगछिया स्टेशन निरीक्षण के लिए आए थे। इसी दौरान यात्रियों ने समस्या से अवगत कराया था और स्टेशन पर शेड की कमी के बारे में बताया था। .

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

