नवगछिया : पुलिस ने गुरुवार की देर रात कालाबाजारी के लिए पिकअप से ले जाए जा रहे जनवितरण प्रणाली के 23 बोरा गेहूं व 51 बोरा चावल व पिकअप को जब्त किया है। पुलिस ने चार लोगों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में चालक महेश राय, अनाज कारोबारी सुमित कुमार उर्फ गुड्डू, संजय दास व नेपाली दास का नाम शामिल है। पुलिस की इस करवाई से गरीबों का निवाला कालाबाजारी होने से बच गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार की देर रात को थाना से सटे महादलित टोले में जन वितरण प्रणाली की दुकान के निकट सड़क पर पिकअप गाड़ी में सरकारी अनाज लोड किये जाने के दौरान पुलिस छापेमारी कर सरकारी अनाज सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया कि बरामद अनाज की जांच हेतु अनुमंडल पदाधिकारी से आग्रह किया गया।

उनके निर्देश पर बिहपुर के एमओ अजीत कुमार, इस्माइलपुर व रंगरा के एमओ राजेश रंजन सिंह व नवगछिया व गोपालपुर के एमओ शशिकांत राम गोपालपुर थाने पहुंचे। उनकी जांच में चावल व गेहूं सरकारी होने की पुष्टि की गई। जांचोपरांत डीलर माला देवी सहित सभी पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि डीलर माला देवी को छोड़कर सभी आरोपितों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *