भागलपुर : पूर्व बिहार के भागलपुर सहित छह जिलों बांका, मुंगेर, शेखपुरा, लखीसराय एवं जमुई में कल से तीन जुलाई तक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान औसतन 10 किलोमीटर की गति से उत्तरी-पूर्वी हवा चलेगी। इन चार दिनों में कुल 17 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है। पूर्वानुमान में अधिकतम तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की बात कही गई है। उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

मानसून रहेगा सक्रिय: बीएयू मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी प्रो. बीरेंद्र कुमार ने पूर्वानुमान में बताया है कि 30 जून तक एक बार फिर बंगाल, झारखंड एवं बिहार में मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद है जिससे बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

उमस भरी गर्मी से परेशानी: शुक्रवार को गर्मी ने दिनभर लोगों को बेहाल कर रखा। दोपहर में लोग उमस भरी गर्मी से बचने के लिए घरों से नहीं निकले। हालांकि दोपहर बाद आसमान बादलों से ढक गया तब जाकर थोड़ी राहत मिलीे। नोडल पदाधिकारी ने पूर्वानुमान में बताया है कि शनिवार को धूप छांव की स्थिति रहेगी। गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

किसानों को समसामयिक सलाह: कृषि वैज्ञानिक डॉ. शंभु प्रसाद ने किसानों को समसामयिक सलाह में कहा है कि धान के बिचड़े की बुआई से पहले दो से तीन जोताई कर खेत को समतल कर लें। बुआई के लिए उन्नत किस्म के बीज का इंतजाम करके रखें। ताकि समय पर बीजोपचार के बाद उसकी बोआई की जा सके। मूंग की फली अगर परिपक्व हो गई है तो उसकी तुड़ाई कर लें। खरीफ मक्का की बुआई के लिए भी खेतों की तैयारी समय पर कर लें।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *