धोखाधड़ी के दो आरोपी गिरफ्तार

बिहपुर | बिहपुर झंडापुर ओपी पुलिस ने शुक्रवार की रात झंडापुर गांव से धोखाधड़ी के आरोपी अनिता देवी व गौरव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। ओपी अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बता दें कि पिछले माह गांव के ही मिथलेश कुमार ने जमीन हड़पने का अाराेप लगाते हुए केस किया था।

जमीन विवाद में तेलघी में मारपीट, एक गंभीर

खरीक| शनिवार को थाना क्षेत्र के तेलघी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के अजीत कुमार चौधरी (40) पिता शंभुनाथ चौधरी बुरी तरह घायल हो गया। जिसे परिजनों ने इलाज के लिए खरीक पीएचसी लाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया

अतिक्रमण हटाने के लिए सड़क की कराई मापी

नारायणपुर| अतिक्रमण हटाने के लिए शनिवार को मधुरापुर बाजार से नारायणपुर बस स्टैंड तक सड़क की मापी सीओ रामजपी पासवान ने कराया। उन्होंने बताया कि मापी के बाद अतिक्रमणकारी को नोटिस देकर जगह खाली करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाएगा। बीरबन्ना चौक से नारायणपुर पूरबी केबिन तक नोटिस दे दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *