नवगछिया के पास बनिकपुर हॉल्ट पर रविवार सुबह पैसेंजर ट्रेन से बनिया निवासी धनंजय सिंह की कटकर मौत हो गयी। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने रेल ट्रैक जाम कर हंगामा किया। .


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

आक्रोशित ग्रामीण राजेंद्र यादव, अमरेन्द्र कुमार आदि ने कहा कि हमलोग वर्षों से प्लेटफॉर्म ऊंचा करने की मांग कर रहे हैं। अगर प्लेटफॉर्म ऊंचा रहता तो युवक की जान नहीं जाती। अब डीआरएम यहां आएंगे तभी जाम हटेगा। जबतक पीड़ित परिवार को मुआवजा नहीं मिलता है और बनिकपुर में और ट्रेनों का ठहराव नहीं हो जाता है तबतक आंदोलन चलेगा।.

इकलौते पुत्र का शव देख पिता हुए बेहोश, पत्नी बेहाल :

अपने इकलौते पुत्र का क्षत-विक्षत शव देखकर वृद्ध पिता कमलदेव सिंह बेहोश हो गए जिन्हें होश में लाया गया। पत्नी मंजुला देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। छोटे-बच्चे नीरज, छोटू, बेटी अर्चना का भी रो-रोकर हाल बेहाल था। स्टेशन अधीक्षक एनके तिवारी ने कहा कि जबतक प्लेटफॉर्म ऊंचा नहीं होता है यहां दो मिनट ट्रेन रुकेगी। घटनास्थल पर पहुंचे मुखिया सुबोध यादव, नगर पंचयत उपाध्यक्ष टीएन यादव, संजय शर्मा, पूर्व मुखिया अरबिन्द पंडित के समझाने के बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर ने आरपीएफ कमांडेंट से बात की और रेल कोर्ट द्वारा आठ लाख मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद भीड़ शांत हुई और परिचालन बहाल हुआ।

बरौनी-कटिहार रेलखंड पर नवगछिया व कटरिया स्टेशन के बीच बनिकपुर हॉल्ट पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत .

1. बनिकपुर क्रॉसिंग स्टेशन आंदोलन से जुड़े सुनील कुमार बताते हैं कि हमलोगों के साथ धोखा हुआ है। क्रॉसिंग स्टेशन के शिलान्यास के बाद हॉल्ट का दर्जा दिया गया। हमलोगों ने वर्षों तक इसके लिए धरना-प्रदर्शन, रेल रोको अभियान भी चलाया लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। हमलोग घरों में कैद हैं, कोई देखने वाला नहीं है।

2. 2.20 घंटे रुकी रही राजधानी, हाटे-बाजारे भी बाधित: आक्रोशित लोगों द्वारा रेलवे ट्रैक जाम करने के कारण राजधानी ट्रेन नवगछिया स्टेशन पर दो घंटे 20 मिनट तक रुकी रही। ट्रेन 8.40 बजे आयी और 11 बजे खुली। वहीं 3163 हाटे-बाजारे एक्सप्रेस सुबह नौ बजे से कटारिया स्टेशन पर खड़ी रही। दो घंटे बाद जब ट्रेन कटारिया से खुलकर बनिकपुर आयी तो लाल झंडी दिखाकर फिर ट्रेन को रोका गया।

3. ‘ आसपास के दो दर्जन गांवों की आबादी जुड़ी है इस हॉल्ट से ‘ अब एक के बजाय दो मिनट ट्रेनें रुकेंगी: स्टेशन अधीक्षक

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet
Verified by MonsterInsights