भागलपुर-जमालपुर रेलखंड के अकबरनगर स्टेशन के समीप गुरुवार को एक महिला अपने दो बच्चों के साथ भागलपुर आनंद विहार गरीबरथ एक्सप्रेस के आगे कूद गई, जिसकी चपेट में आने से मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि बेटी मां का हाथ छुड़ाकर अपनी जान में सफल रही। शव की पहचान अमरपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव की मसोमात खुशबू देवी (40) और उसके सात वर्षीय पुत्र डंको कुमार के रूप में की गई। खुशबू की दस वर्षीय बेटी दीक्षा कुमारी की जान बच गई।

जानकारी के मुताबिक पारिवारिक विवाद में खुशबू देवी गुस्से में आकर अपने दोनों बच्चों डंको कुमार और दीक्षा कुमारी के साथ घर से निकल गई और अकबरनगर रेल गेट 5 सी के पास आकर बैठ गई। लगभग चार बजे अप लाइन से गरीब रथ एक्सप्रेस गुजर रही थी। ट्रेन जैसे ही करीब पहुंची खुशबू अपने दोनों बच्चों का हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी।

हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बच्ची दीक्षा से पूछताछ की। उसने अपना ननिहाल शाहकुंड प्रखंड के दक्षिण टोला सादपुर और नाना का नाम अरुण यादव बताया। बच्ची को ग्रामीणों ने ऑटो पर चढ़ाकर ननिहाल भेज दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद सादपुर से परिजन और अकबरनगर से रेल पुलिस आई। इसके बाद दोनों शवों को ट्रैक से हटाया गया। पीड़ित परिजन शव को घर ले जाना चाहता थे, लेकिन पुलिस ने मना कर दिया। महिला के पति मिथुन यादव की भी पूर्व में मौत हो चुकी है। घटना से सादपुर और पहाड़पुर गांव में मातम का माहौल छा गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *