नवगछिया: नवगछिया बाजार स्थित विभिन्न गोदामों में छापेमारी कर 21.5 क्विंटल पॉलीथिन बैग बरामद किया गया। नवगछिया नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन के नेतृत्व में विभिन्न गोदामों में छापेमारी की गई।
बिहार बंगाल ट्रांसपोर्ट, सूरज ट्रांसपोर्ट, निर्मल ट्रांसपोर्ट, रीतेश कुमार, रोहित कुमार व मां अन्नापूर्णा ट्रांसपोर्ट में छापेमारी की गई। छह ठिकानों पर हुई छापेमारी में 86 बोरा पॉलीथिन बैग जब्त किया गया। प्रत्येक व्यवसायी से नियमानुसार दो हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया। कुल 12 हजार जुर्माना वसूल किया गया।

छापेमारी अभियान में मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव, प्रधान सहायक आलोक कुमार गुप्ता, कनीय अभियंता प्रभाकर, सहायक प्रीतम कुमार, अमित कुमार, रंजीत कुमार, सुरेंद्र मंडल आदि थे।
विधानसभा में नवगछिया में अवैध रूप से पॉलीथिन बिक्री का मामला उठाया
नवगछिया: नवगछिया में अवैध रूप से पॉलीथिन बिक्री का मामला चेनारी विधानसभा के विधायक सह आवास मंत्री ललन पासवान ने चार जुलाई को विधानसभा में प्रश्न उठाया। विधायक ने प्रश्न काल के दौरान यह मामला उठाते हुए कहा कि दिसंबर माह से पॉलीथिन बिक्री बिहार में प्रतिबंधित है। फिर भी नवगछिया नगर पंचायत के बाजार में पॉलीथिन बिक्री धड़ल्ले से हो रही हैं। इससे पर्यावरण का प्रदूषण हो रहा हैं। इस संबंध में नवगछिया नगर पंचायत के पदाधिकारी ने जबाब दिया था कि नवगछिया में पॉलीथिन बैग के उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है।


