कठपुर दुधैला पंचायत में कटाव के मुहाने पर अाए कई घर

नारायणपुर | बैकठपुर दुधैला पंचायत दो दिन से गंगा का कटाव शुरू है। पंचायत के वार्ड तीन, चार के करीब पचास घरों पर खतरा मंडराने लगा है। लोगों ने घर तोड़कर हटाना शुरू कर दिया है। ग्रामीण संजय मंडल सुरेश मंडल, श्रवण मंडल, विलाश मंडल, पचिया देवी, गोरेलाल मंडल, हीरालाल मंडल, शंकर मंडल, धारो मंडल, बेचन मंडल, भैरो मंडल, बिन्देश्वरी मंडल, कविता देवी, भोला मंडल, अशोक मंडल, घोघन मंडल, वेदव्यास मंडल, सुभाष मण्डल, राजीव मंडल, मंचनी मंडल, रूदल मंडल, दरोगी मंडल सीताराम मंडल, दिनेश मंडल, गोपाल मंडल, कौशल मंडल, कारेलाल लाल, मंडल रमन दास मंडल, प्रमोद मंडल ने कहा कि उनका जीना दूभर हो गया है। सभी लोग रतजगा कर रहे हैं। मुखिया अरविंद मंडल ने कहा कि कटाव का खतरा है, लेकिन घर नहीं कटा है।

खरीक के सिंहकुंड में कटाव के बाद रतनपुरा में भी शुरू

खरीक/बिहपुर | कोसी के जलस्तर में वृद्धि के साथ कोसी नदी के सिंहकुंड में शुरू हुई भीषण कटाव का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी गांव के विभिन्न जगहों पर कटाव जारी रहा। रविवार को रतनपुरा में भी शुरू हो गया। अबतक बचाव कार्य शुरू नहीं हो पाया है। कोसी पार कहारपुर के ग्रामीण कटाव देख भयभीत हैं। कटाव रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

अभी तक में सैकड़ों एकड़ उपजाऊ जमीन कोसी के गर्भ में समा चुकी है। कटाव की रफ्तार देखकर कटाव स्थल के समीप रह रहे लोगों को बड़ी तबाही की चिंता सताने लगी है। इतना ही नहीं लोग उस जगह से सुरक्षित स्थल की ओर रूख करने की तैयारी में है।

दरअसल सैकड़ों परिवार पूर्व में यहां से पलायन कर चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अगर नदी के जलस्तर की वृद्धि का रफ्तार यही रहा तो अगले दो से तीन दिनों में लोकमानपुर के पुआरी टोला में पानी प्रवेश कर जाएगा। ग्रामीणों ने शीघ्र बचाव कार्य शुरू कराने की मांग की है, अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *