एसडीओ मुकेश कुमार बुधवार को गोपालपुर प्रखंड के सैदपुर पंचायत में मुख्यमंत्री गली नाली योजना का निरीक्षण किया। पता चला कि बिना कार्य पूर्ण किए ही योजना की राशि का उठाव कर लिया गया है। इस पर एसडीओ ने बीडीओ को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
एसडीओ ने पांच के के वार्ड नंबर 4, 5 व 7 में हुए में मुख्यमंत्री गली नाली योजना के कार्य का निरीक्षण किया। एसडीओ ने पाया कि सैदपुर पंचायत के वार्ड चार में पिछले एक वर्ष से नाले का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किया गया है।आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। लोगों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व ही गड्ढा खोदा गया था।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

नाले के निर्माण के लिए जो राशि थी उक्त राशि की निकासी भी हो गई है। परंतु कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। इस वार्ड में लगभग 10 परिवारों को अपने घर से बाहर निकलने में गड्ढा रहने के कारण असुविधा हो रही है। निर्माणाधीन नाली में गंदा पानी भरा हुआ है, जिसके कारण आसपास के क्षेत्रों में बीमारी फैलने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा वार्ड 5 व 7 से भी इस नाले का जुड़ा होना है। इस नाले के अपूर्ण रहने के कारण वार्ड नंबर 5 एवं 7 में भी जल निकासी होने में परेशानी हो रही है।

वार्ड नंबर 4 का निर्माणाधीन नाला रितेश कुमार के घर से पीडब्ल्यूडी सड़क तक है। पीडब्ल्यूडी सड़क के दूसरी तरफ पीडब्ल्यूडी का बड़ा नाला बना हुआ है। इस नाले का जुड़ाव पीडब्ल्यूडी के नाले से करने के पश्चात ही जल निकासी संभव हो पाएगा। ग्रामीणों से जानकारी मिलने के बाद एसडीओ ने मौके पर बीडीओ गोपालपुर से दूरभाष पर बात की।

बिना सूचना के अनुपस्थित थे प्रधानाध्यापक, शोकॉज

एसडीओ ने गोपालपुर प्रखंड के ही प्राथमिक विद्यालय विद्यानंद यादव टोला का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विद्यालय में कुल चार शिक्षक में प्रधानाध्यापक महादेव प्रसाद मंडल विद्यालय से बिना किसी सूचना के अनधिकृत रूप से अनुपस्थित है। एसडीओ ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के लिए प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण व अपने मंतव्य के साथ अधोहस्ताक्षरी को एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराएंगे।

चार पीडीएस दुकान में पाई गई अनियमितता

एसडीओ मुकेश कुमार ने गोपालपुर प्रखंड के पीडीएस दुकानों का निरीक्षण किया। इसमें उन्होंने काफी अनियमितता पाई है। एसडीओ ने सैदपुर पंचायत के जन वितरण प्रणाली विक्रेता ज्ञानेंद्र कुमार, कमलाकुंड के बाबू टोला पैक्स, तीनटंगा करारी के लखीलाल यादव व चुनचुन दास के दुकान का निरीक्षण किया। चारों दुकानदाराों से स्पष्टीकरण पूछा है। जवाब नहीं मिलने पर लाइसेंस रद्द होगा।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet
Verified by MonsterInsights