बिहपुर | झंडापुर ओपी क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से महिला का अपहरण करने का मामला सामने अाया। इस मामले में महिला के पती ने खरीक बजार निवासी शिक्षक मनिकांत कुमार के खिलाफ पत्नी का अपहरण कर लेने का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।

Whatsapp group Join

झंडापुर पुलिस ने बुधवार की देर शाम बिहपुर स्टेशन से आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं एक दूसरे मामले में बिहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक सप्ताह पहले शादी के नीयत से अपहृत छात्रा भी पुलिस को बिहपुर के सोनवर्षा दोमुही चौक पर मिल गई। उसके साथ अपहरणकर्ता थाना क्षेत्र के जमालदीपुर निवासी सूरज कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *