नवगछिया : नगर पंचायत क्षेत्र में शौचालय योजना की जांच करने को लेकर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन के निर्देश पर छह सदस्यीय टीम गठित की गई है। डीएवाई-एनयूएलएम के नगर मिशन प्रबंधक रंजीत कुमार के नेतृत्व में टीम के सदस्य नगर पंचायत के सभी 23 वार्डों में शौचालय निर्माण की जांच करेगी। देखेगी कि पहली किश्त उठाने वाले लाभुकों ने निर्माण कराया है कि नहीं।

राशि उठाव के बाद भी निर्माण नहीं कराया गया होगा, वैसे लाभुकों को चिह्नित कर नपं उन सभी पर कार्रवाई करेगी। कार्यालय पदाधिकारी ने बताया कि शौचालय योजना के तहत निर्माण होने वाले शौचालय की गति में तेजी लाने के लिए उक्त टीम का गठन किया गया है। सूचना मिली है कि बहुत से ऐसे लाभुक हैं, जिसे शौचालय निर्माण के लिए प्रथम किश्त की राशि का भुगतान कर दिया गया है।

लेकिन उन लाभुकों ने शौचालय निर्माण का कार्य आरंभ नहीं किया है। टीम वैसे लाभुकों को चिह्नित करेगी। उन्होंने कहा कि जो लाभुक प्रथम किश्त की राशि के उठाव कर लिए हैं, वे एक सप्ताह के अंदर शौचालय का निर्माण कर लें। शौचालय के निर्माण करने के साथ ही दूसरी किश्त की राशि भुगतान कर दी जाएगी। यदि वे निर्माण नहीं करते हैं, तो उन पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *