भागलपुर : सावन माह के प्रत्येक रविवार को दोपहर 12 बजे से सोमवार को सुबह आठ बजे तक भागलपुर-हंसडीहा पथ पर सभी भारी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। भागलपुर-जीरोमाइल बाइपास और जगदीशपुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों पर रोक लगाई गई है।

संबंधित थानाध्यक्ष और अंचल अधिकारी को बैरियर लगाकर वाहनों को रोकने का आदेश डीएम और एसएसपी ने दिया है। नवगछिया की ओर से आने वाले वाहनों को जहन्वी चाौक पर रोका जाएगा। लेकिन नवगछिया की ओर से कहलगांव जाने वाले वाहन पूर्ववत चलेंगे।

यहां प्रखंड विकास पदाधिकारी नवगछिया और खरीक को तैनात किया गया है। कहलगांव की ओर से आने वाले वाहनों को सबौर में रोका जाएगा। नवगछिया की ओर जाने वाले वाहनों को रोका नहीं जाएगा। जगदीशुपर की ओर आने वाले वाहनों को प्रखंड कार्यालय के पूर्व रोक दिया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *