भागलपुर : भागलपुर से बाबा नगरी (देवघर) के बीच नई ट्रेन चलेगी। इसके लिए रेलवे ने कवायद शुरू कर दी गई है। ट्रेन के समय-सारिणी को लेकर मंथन चल रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो दीवाली से पहले नई पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा। दरअसल, भागलपुर के रास्ते देवघर के बीच एक ही अगरतला-देवघर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन चलती है। इस कारण यह ट्रेन ज्यादा उपयोगी नहीं है।
Total Downloads: 107
ऐसे में यहां के यात्री सड़क मार्ग से बाबा नगरी जाते हैं। बांका के रास्ते देवघर तक रेल लाइन बिछाने का काम 2014 में पूरा हुआ था। चार साल पहले बांका से देवघर के लिए डेमू (डीजल मल्टीपल यूनिट) का परिचालन हो रहा है। पर, भागलपुर से एक भी ट्रेन नहीं चल सकी। तत्कालीन डीआरएम मोहित कुमार सिन्हा ने वर्ष 2016 में इसके लिए प्रस्ताव भी दिया था। भागलपुर के यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने भागलपुर से प्रतिदिन पैसेंजर ट्रेन चलाने पर मंथन कर रही है।


106 किमी की दूरी 4.30 घंटे में पूरी होगी :भागलपुर से वाया बांका के रास्ते देवघर की दूरी 106 किमी है। इस दूरी को पूरा करने में पैसेंजर ट्रेन को 4.30 घंटे समय लगेगा। एक ही रैक सुबह में भागलपुर से खुलेगी और शाम में देवघर से चलेगी।

दो जिलों के हजारों यात्रियों को होगी सहूलियत : ट्रेन चलने से भागलपुर के साथ-साथ बांका जिले के हजारों यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। देवघर जाने के लिए यात्रियों को बस के भरोसे नहीं रहना होगा।
