मढ़ौरा बाजार स्थित एलआईसी कार्यालय के सामने मंगलवार की रात करीब 7:00 बजे स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने एसआईटी के पुलिसकर्मियों पर भीषण गोलीबारी कर दारोगा मिथिलेश कुमार साह अाैर सिपाही फारूक अंसारी की हत्या कर दी। सिपाही रजनीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। डीआईजी विजय कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मढ़ौरा के अवारी गांव में कुछ अपराधी किसी बड़े आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। इस सूचना पर एसआईटी को मढ़ौरा भेजा गया। छापेमारी कर पुलिस की टीम लौट रही थी। दो स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने 15 मिनट तक पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग की।

नट गिरोह के निशाने पर थे दारोगा मिथिलेश

इस घटना को नट गिरोह के द्वारा अंजाम देने की आशंका है। हालांकि पुलिस ने इसका खुलासा नहीं कर रही है। लेकिन डीआईजी ने कहा कि हमलावर गिरोह की पहचान हो गई है। सूत्रों के अनुसार मिथिलेश नट गिरोह के निशाने पर थे। उन्हाेंने नट गिरोह के कई कुख्यात को गिरफ्तार किया था।

दारोगा ने जैसे ही अपनी पिस्टल निकाली अपराधियों ने कर दी गोलियों की बौछार
पुलिस की गाड़ी के ड्राइवर ने मोबाइल से कहीं सूचना देनी चाही तो उसे भी मारी गोली

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क पर पानी होने से पुलिस की बोलेरो की रफ्तार कम थी। अपराधियों ने बोलेरो को घेर लिया। दारोगा ने अपनी पिस्टल निकालने का प्रयास किया तभी अपराधियों ने फायर झोंक दी। बोलेरो के ड्राइवर ने मोबाइल निकाल कर कही सूचना देने का प्रयास किया तो अपराधियों ने उसे भी गोली मार दी। गोली उसके जांघ में लगी। वह घायल हैं। बीच की सीट पर बैठे एक सिपाही को भी गोली लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *