कटिहार में राजधानी एक्सप्रेस दुर्घनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची। ट्रेन लगभग एक घंटे तक कटिहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर खड़ी रही। बताया जा रहा है कि नई दिल्ली से असम के डिब्रुगढ़ जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस अपने तय समय से कटिहार पहुँची थी।

इस बीच जैसे ही ट्रेन आगे के लिए खुलने लगी इंजन से बोगी को जोड़ने वाली ट्रेन के कॉपलिंग टूट गई। ट्रेन आगे बढ़ गई और इससे जुड़ी छह बोगी प्लेटफॉर्म पर ही रह गई। इससे स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही ट्रेन को रोककर उसे वापस प्लेटफार्म तक लाया गया।

इसके बाद अधिकारियों की मौजूदगी में किपलिंग से जुड़े सुधार का काम शुरू कर दिया। ट्रेन अगर रफ्तार पकड़ लेती तो बड़ा हादसा हो सकता था। मेंटेनेंस के बाद लगभग सब कुछ सही होने के बाद लगभग एक घंटे के बाद ट्रेन को खोला गया। घटना के संबंध में रेलवे के अधिकारी कुछ भी कहने से बचते रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *