नारायणपुर : प्रखंड के शहजादपुर पंचायत में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गंगाचक से विशनपुर तक सड़क पर बनी पुलिया ध्वस्त हो गई है। गुणवत्ता विहीन निर्माण के कारण पहली बाढ़ में ही पुलिया ध्वस्त होने की जानकारी मिलने पर युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने शुक्रवार को पंचायत के ग्रामीणों के साथ ध्वस्त पुलिया स्थल का निरीक्षण किया।

पूर्व सांसद ने ध्वस्त पुलिया को देखकर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिया को देखने से साफ पता चलता है कि सड़क-पुलिया निर्माण में ठेकेदार और विभागीय अधिकारी की मिलीभगत से भारी गड़बड़ी की गई है। जिसके कारण घटिया निर्माण हुआ। इस तरह की अनियमितता सुशासन की दावा करने वाली सरकार की पोल खोलती है। बिहार की व्यवस्था भगवान भरोसे चल रहा है।

नीतीश कुमार का खौफ प्रशासन और अपराधियों में समाप्त हो चुका है। पूर्व सांसद ने सरकार से घटिया पुलिया निर्माण की उच्चस्तरीय जांच के बाद दोषी ठेकेदार व अफसरों पर कार्रवाई करने और ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने की मांग की है। पूर्व सांसद ने शाहजादपुर पंचायत के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए। इस मौके पर ग्रामीणों के साथ राजद के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *