नवगछिया : छोटी परबत्ता के पास तेतरी जाह्नवी चौक 14 सड़क से हो रहे रिसाव व सड़क के ध्वस्त होने की कगार पर पहुंचने का जिम्मेदार विभाग की लापरवाही से होने की बात ग्रामीण कह रहे हैं। लोगों में विभाग के प्रति गुस्सा है। लोगों का कहना है कि विभाग के गलत रवैये से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। तीन महीने पहले से बीच रोड पर बोल्डर गिरा हुआ है।

जिससे काफी जान माल की दुर्घटना हो चुकी है। इतने दिन से विभाग सोया हुआ था। इस प्रलय कारी बाढ़ के कारण 14 नंबर रोड पर खुले आसमान के नीचे किसान रह रहे हैं। अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश देने का भी अंचल पदाधिकारी इस्माइलपुर के सुरेश प्रसाद कुछ ध्यान नहीं दे रहे हैं।

गंगोत्री जागरण के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन कुमार, पूर्व प्रमुख गुलचरण मंडल, पूर्व मुखिया महेश फौजी, प्रखंड अध्यक्ष दिनेश मंडल, शशीकांत मंडल अभिनेता अजेश साहू भागो मंडल, पप्पू मंडल, जितेंद्र मंडल, सोनेलाल मंडल, रंजन मंडल, अशोक मंडल, विदेशी मंडल, फूलों मंडल, दयानंद सरस्वती, प्रभात कुमार ने विभाग के प्रति अपनी भड़ास निकलते हुए सैकड़ों ग्रामीण रोड की निगरानी में लगे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *