नवगछिया : रंगरा प्रखंड क्षेत्र के कौशकीपुर सहौरा पंचायत के बाढ़ पीड़ितों का स्थानीय प्रशासन के रवैये के विरुद्ध आक्रोश फूट पड़ा. लोग राहत की मांग को लेकर पूर्व मुखिया मुक्तिनाथ सिंह, युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में सड़क पर उतर गए. आक्रोशित लोग मदरौनी चौक के समीप एनएच 31 सड़क पर धरने पर बैठ गए और सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया. इससे एनएच 31 सड़क मार्ग पर लगभग 2 घंटे तक आवागमन बाधित हो गया. इसके फल स्वरूप दोनों और सैकड़ों गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई.

क्षसूचना पर अपने दल बल के साथ पहुंचे रंगरा थानाध्यक्ष आरके सिंह ने लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया. लेकिन लोग जिला पदाधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे. थानाध्यक्ष के द्वारा इसकी सूचना नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार एवं रंगरा अंचलाधिकारी जितेंद्र कुमार राम को दी गई. इसके बाद नवगछिया एसडीओ के निर्देश पर रंगरा सीओ जाम स्थल पर पहुंचे. इसी बीच भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद मंडल, रंगरा भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रवि कुमार भी बाढ़ पीड़ितों के समर्थन में पहुंच गए.

बार पीड़ित पवन कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य विनोद सिंह,अंबिका सिंह, अशोक पासवान, अनिला देवी, गीता देवी, मीना देवी, सोनी देवी आदि ने बताया कि हम लोगों का घर बार एक माह पूर्व ही जलमग्न हो चुका है. हमारे पास ना तो खाने के लिए कुछ बचा है. न हीं सर ढकने का छत है. हमारे बच्चे भूखे प्यासे इस बारिश में किसी तरह जीवन काट रहे हैं. लेकिन प्रशासन हम लोगों के ऊपर किसी प्रकार का ध्यान नहीं दे रही है. आक्रोशित लोगों का कहना था कि मदरौनी, सधुआ एवं तीन टंगा दियारा पंचायत में सूखा राशन, प्लास्टिक बांटा गया है और राहत कैंप भी चलाया जा रहा है.

मगर कौशिकी पुर सहौरा पंचायत के लिए किसी प्रकार की राहत सुविधा नहीं दी जा रही है. अंत में रंगरा सीओ जितेंद्र कुमार राम थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, भाजपा के जिलाध्यिक्ष नेता विनोद कुमार मंडल के द्वारा लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत किया गया. विनोद कुमार मंडल ने कहा कि पीड़ितों की मांग जायज है. इलाके की ऐसी स्थिति है कि पीड़ितों के समक्ष कोई रास्ता नहीं है. ऐसी स्थिति में अगर उनकी मांग नहीं सुनी जाय तो यह घोर लापरवाही है. रंगरा सीओ द्वारा सोमवार की शाम से ही राहत कैंप चलाने एवं राहत सामग्री वितरण करने के आश्वासन पर लोगों ने जाम हटाया. इसके बाद आवागमन बहाल हो सका

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *