नवगछिया : नवगछिय के एनएच 31 एवं विक्रमशीला पुल एवं पुल पहुच पथ पर तीसरे दिन शनिवार को भी भीषण जाम लगा रहा. शनिवार की सुबह विक्रमशीला पुल एवं पहुच पथ पर ट्रकों की लंबी कतार लगी हुई थी। वहीं एनएच 31 पर भी भीषण जाम लगा हुआ था. जाम के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एनएच 31 एवं पुल पहुच पहुच पथ पर जाम के कारण सबाड़ी वाहनो का परिचालन ब्रांच सड़को से हो रहा था. बेगूसराय एवं खगड़िया जिले से आने जाने वाले सबाड़ी वाहनों का परिचालन तेतरी बिहपुर 14 नवर सड़क से हो रहा था तो पूर्णिया कटिहार से आने जाने वाले सबाड़ी वाहनों का परिचालन तेतरी जहान्वी चौक 14 नवर सड़क से हो रहा था.
ब्रांच सड़को से अत्यधिक वाहनो के परिचालन होने से 14 नंबर सड़क पर भी जगह जगह जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी. जाम के कारण नवगछिया से भगालपुर जाने में तीन घंटे लग रहे थे. वहीं कटिहार पूर्णिया अररिया जाने वाले यात्रियों को भी जाम के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. एनएच 31 एवं पुल पहुच पथ पर जाम लगे रहने के कारण आवश्यक सेवा की वाहने भी घंटो जाम में फंसी रही. शनिवार की सुबह राज्य मार्ग एवं विक्रमशीला पुल एवं पुल पहुच पथ पर भीषण जाम था. जाम के बाद प्रशासन स्तर से वाहनो को वनवे कर धीरे धीरे निकाला जा रहा था.

दोपहर 12 बजे बाद पुल एवं एनएच 31 पर जाम की स्थिति सामान्य हो चुकी थी. लेकिन संध्या समय विक्रमशीला पुल पहुच पथ पर एक बार फिर से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. परबत्ता पुलिस ने बताया कि शनिवार की सुबह हल्की जाम की।स्थिति थी. लेकिन 11 बजे तक सड़क फ्री हो गया था. सड़क पर अत्यधिक वाहनो के परिचालन होने से जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है.

– त्योहार को लेकर नवगछिया बाजार में भी रहा जाम
दीपावली को लेकर नवगछिया बाजार में भी शनिवार को जाम की स्थिति बनी रही. बाजार में जाम के कारण लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. नवगछिया स्टेशन रोड एवं मेन रोड में पूरे दिन जाम लगा हुआ था. जाम मालवाहक वाहन शहर में प्रवेश किए जाने के कारण लगा हुआ था. जिससे बाजार में खरीददारी करने आए लोगो को काफी परेशानी हुई. मालूम हो कि प्रशासन स्तर से नवगछिया थाना चौक पर ही सबाड़ी वाहनों को पुलिस द्वारा रोका जा रहा लेकिन रसलपुर रेलवे ढाला की ओर से कई मालवाहक वाहन शहर में प्रवेश कर जाने से जाम भयावह हो गया था.


