एसडीओ मुकेश कुमार ने गुरुवार को अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लेखापाल सहित कई कर्मचारी अनुपस्थित थे। वहीं अस्पताल में गंदगी फैली थी। दवा स्टोर बंद था। मरीजों के परिजन दवा लेने के लिए कतार में खड़े थे। सुबह आठ बजे से अस्पताल में डाॅ. विनय कुमार और डाॅ. ज्योत्सना की ड्यूटी थी। पूछताछ के बाद पता चला कि डॉ. विनय कुमार रात्रि पाली में भी ड्यूटी किये थे वे अस्पताल कैंपस स्थित अपने आवास में हैं। सूचना मिलते ही वे अस्पताल पहुंच गये। डाॅ. ज्योत्सना झा के बारे में बताया गया कि वे विक्रमशिला सेतु पर जाम में फंस गयी हैं।

वे 10:15 बजे तक अस्पताल नहीं पहुंची थी। एसडीओ ने बताया कि डाटा इंट्री आपरेटर खुश्बू कुमारी, पूनम कुमारी, रामनिवास कुमार, मनोहर सागर और स्टोर कीपर रजनीश कुमार सिंह अनुपस्थित थे। अन्य कर्मियों का उपस्थिति पंजी उपलब्ध नहीं होने के कारण उनकी जांच नहीं की जा सकी। उन्होंने कहा कि गायब कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की अनुसंशा की जाएगी। उन्होंने कहा कि बायोमैट्रिक मशीन तो है लेकिन इसका अभी तक उपयोग नहीं हो रहा है।

वहीं पीएचसी में दस बजे तक ताला लगा हुआ था, यहां पर रोगियों का इलाज नहीं किया जाता है यहां केवल इम्युनेशन का कार्य होता है। एसडीओ ने कहा कि अनुमंडल अस्पताल में डॉक्टरों, कर्मियों की ससमय उपस्थिति कराने, ब्लड बैंक यूनिट को चालू कराने, अल्ट्रासाउंड केंद्र को प्रभावी करने, यक्ष्मा केंद्र के कार्यशैली में सुधार कराने की जरूरत है। अस्पताल में ब्लड बैंक यूनिट तो है लेकिन चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति नहीं की गयी है।

उन्होंने ब्लड बैंक यूनिट को चालू करने पर बल दिया है। जांच के क्रम में बात सामने आयी कि अस्पताल में पूर्व के दिनों में सिजेरियन डिलेवरी होता था।सर्जन भी अस्पताल में पदस्थापित हैं लेकिन एनेस्थेटिक का पदस्थापन नहीं होने से इन दिनों सिजेरियन डिलेवरी का काम बंद है। एसडीओ ने अस्पताल में फर्माशिस्ट, ड्रेसर, ओटी असिस्टेंट की पदस्थापन और चिकित्सकों की कमी को दूर किये जाने की जरूरत है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *