कलश यात्रा में शामिल होंगी 51 महिला श्रद्धालु, समिति ने शुरू की तैयारी
सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 20 जनवरी से कोतवाली चौक स्थित गोशाला में होगा। जगतगुरु सेवा समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भागवत कथा वृंदावन की कृष्ण प्रिया महाराज कहेंगी। जो मधुर भजनों के साथ रसमयी भाव भक्ति से कथा सुनाएंगी। गौशाला परिसर में भव्य पंडाल लगाया जा रहा है। कथा सुनने आने वाले महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था अलग- अलग की जाएगी। आस्था चैनल पर लाइव प्रसारण होगा।
Total Downloads: 170
कलश शोभायात्रा से होगी शुरुआत
श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत कलश शोभायात्रा से की जाएगी। कलश शोभायात्रा 20 जनवरी को दिन में एक बजे से श्री खाटू श्याम मंदिर मंदराेजा से निकाली जाएगी, जिसमें 51 महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु निशान लिए हुए सैकड़ों की संख्या में शामिल होंगे। शोभायात्रा में हाथी-घोड़े, एनसीसी बैंड पार्टी, शिशु मंदिर की बैंड पार्टी के अलावा कथा वाचिका के लिए रथ की व्यवस्था की गई है। शोभायात्रा खाटू श्याम मंदिर से कोतवाली चौक, स्टेशन चौक और खलीफाबाग चौक से होते हुए कोतवाली से गोशाला में जाकर संपन्न होगी।


