पछुआ हवा चलने से शनिवार को धूप भी बेअसर रही। दिनभर लोग ठंड से ठिठुरते रहे। सुबह में कोहरा व धुंध के बाद सुबह नौ बजे से धूप निकल गयी, लेकिन दोपहर से चली तेज हवा ने दोपहर बाद सूरज की तपिश को हल्का कर दिया।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार के अनुसार, रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने के कारण धूप-छांव रहेगा। पछुआ हवा के कारण ठिठुरन बरकरार रहेगा, लेकिन सोमवार से मौसम में सुधार होने लगेगा।

24 घंटे के दौरान दिन के तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही तो रात का पारा आधा डिग्री सेल्सियस चढ़ गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 18.6 व न्यूनतम 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह में आर्द्रता 93 तो शाम तक घटकर 83 प्रतिशत पर आ गयी। जबकि दिनभर साढ़े नौ किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से पछुआ हवा चलने के कारण दोपहर बाद करीब तीन बजे से ही ठिठुरन बढ़ने लगी।

शाम को घर से बाहर निकले लोगों को ठिठुरन से काफी परेशानी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से बुधवार के बीच दिन के तापमान में डेढ़ से दो डिग्री सेल्सियस जबकि दिन में धूप चमकने के बावजूद अधिकतम एक डिग्री सेल्सियस तक रात का पारा चढ़ेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *