भागलपुर : युवा राजद के प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने नीतीश सरकार द्वारा आयोजित मानव श्रृंखला पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जन-जीवन-हरियाली को लेकर नीतीश कुमार के आह्वान पर आयोजित मानव श्रृंखला,मानव रहित श्रृंखला साबित हुई। मानव श्रृंखला इस तरह से फ्लॉप शो साबित होगा सीएम नीतीश कुमार ने सोचा भी नही था।

बिहार की जनता में मानव श्रृंखला को लेकर कोई उत्साह नही दिखाई दिया। बिहार की जनता ने मानव श्रृंखला को पूरी तरह नकार दिया।
प्रदेश की जनता नीतीश कुमार को समझ चुकी है। अब बिहार की जनता उनके बहकावे में नही आने वाली है।सीएम नीतीश कुमार ने अपना चेहरा चमकने के लिए मानव श्रृंखला के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग किया है।

जनता में नीतीश कुमार के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। इसका मुख्य कारण यह है कि प्रदेश में लगातार बढ़ती हुई बेरोजगारी,हत्या,अपहरण,लूट और बलात्कार जैसी घटनाओं से आमजन त्राहिमाम है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *