जल जीवन हरियाली, नशामुक्ति, बाल विवाह और दहेज प्रथा के उन्मूलन के लिए रविवार को पूरे बिहार में मानव श्रृंखला बनाकर जागरूकता अभियान चलाया गया। सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह महत्वकांक्षी कार्यक्रम था। इसमें सीएम समेत राज्य के तमाम मंत्रियों ने हिस्सा लिया। स्कूली बच्चे भी इसमें शामिल हुए। अब इसको लेकर आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने हमला नीतीश कुमार पर हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा कि बच्चों को जबरदस्ती इसमें हिस्सा लेने के लिए मजबूर किया गया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इससे सिर्फ पैसे की बर्बादी हुई और कुछ नहीं हुआ।

न्यूज ऐजेंसी एएनआई से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा, ‘स्कूली छात्रों को इस भीषण ठंड में जबरदस्ती खड़ा किया गया। वे खाली पैर थे, इस कारण कई बच्चे बीमार हो गए। एक स्कूल शिक्षक की दरभंगा में मौत हो गई। यह सिर्फ नीतीश कुमार के अहंकार का नतीजा है।’

तेजस्वी यादव ने मानव श्रृंखला की हेलीकॉप्टर के जरिए वीडियो ग्राफी कराने के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, ‘बिहार में जब बाढ़ आई थी तब कोई हेलीकॉप्टर यहां नहीं था। लेकिन आज वीडियो रिकॉर्डिंग करने के लिए 15-16 हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया गया। यह सिर्फ पैसे की बर्बादी है।’

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *