नवगछिया | जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत एसपी निधि रानी ने नगरह गांव को गोद लिया है। एसपी ने बताया कि बिहार पुलिस सप्ताह के मौके पर नगरह गांव को गोद लेने का निर्णय लिया गया। इसके तहत नगरह गांव में पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किया जाएगा। गांव में समय-समय पर जन शिकायत शिविर लगाया जाएगा। पुलिस अफसर गांव के सरकारी स्कूलों में कक्षाएं लेंगे।
Total Downloads: 105
इसके अलावा खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। महिला सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। जल जीवन हरियाली योजना के तहत गांव को आदर्श ग्राम बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नवगछिया पुलिस जिला में 22 से 27 फरवरी तक पुलिस सप्ताह दिवस मनाया जाएगा। 22 फरवरी को नशामुक्ति, साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा से संबंधित शिविर लगाया जाएगा।

23 फरवरी को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा। यातायात जागरूकता पर प्रचार प्रसार 24 फरवरी को किया जाएगा। 25 फरवरी को स्कूली छात्र छात्राओं के बीच प्रतियोगिता होगी। 26 फरवरी को जल जीवन हरियाली के तहत पौधरोपण, नुक्कड़ नाटक, वाद-विवाद और पेंटिंग प्रतियोगिता होगी। वहीं 27 फरवरी को रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।

