लायंस क्लब ऑफ नवगछिया टाउन के तत्वावधान में शनिवार को बाल भारती विद्यालय परिसर में पुष्प गोष्ठी सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। पुष्प प्रदर्शनी में दो दर्जन से अधिक पुष्प प्रेमियों ने भाग लिया। अपने फूलों के गमले को लेकर प्रदर्शनी प्रतियोगिता के प्रतिभागी बने। नवगछिया में पुष्प प्रदर्शनी प्रतियोगिता कार्यक्रम पहली बार आयोजित की गई। लायंस क्लब के इस अनूठे पहल को लोगों ने काफी सराहना की और शहर के लोगों ने इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

पुष्प प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के फूल, टमाटर के विभिन्न प्रकार के प्लांट, नारंगी के प्लांट, गमले में लगे 42 वर्ष पुराना वट वृक्ष के प्लांट, सहित अन्य प्रकार के प्लांट को लोगों ने सराहा। प्रतिभागियों के प्लांट का निरीक्षण करने एवं प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा करने के लिए सबौर कृषि विश्वविद्यालय के उद्यान एवं पुष्प विभाग के एचओडी डॉ. रणधीर कुमार, प्रो. परमवीर सिंह पहुंचे हुए थे।

जिन्होंने प्रदर्शनी में लगाए गए सभी प्रकार के प्लांट का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि फूलों की खेती से आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं। वहीं राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से सम्मानित तथा राजभवन में सर्वाधिक पुरस्कारों से सम्मानित नवगछिया के प्रसिद्ध पुष्प प्रेमी पवन कुमार सर्राफ ने बताया कि नवगछिया में पुष्प प्रदर्शनी का लायंस क्लब द्वारा पहला प्रयास किया गया।

इस कार्यक्रम में शहर के पुष्प प्रेमियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इससे हमें इस बाद की खुशी है कि शहर के लोगों में उद्यान एवं फूलों से बेहद प्रेम है। उन्होंने कहा कि किसी विद्वान ने मुझसे कहा था कि फूलों से प्रेम करने वाले की समाज मेंी अलग पहचान होती है और उनका अलग सम्मान होता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *