होली के दिन से ही बिगड़ा मौसम का मिजाज अभी चार दिनों तक सुधरने वाला नहीं है। गुरुवार को पटना सहित दक्षिण बिहार के विभिन्न जिलों में तो बादल छाये ही रहेंगे, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को पूरे बिहार में बादल छाने के साथ-साथ बारिश की भी संभावना है। इस दौरान तेज हवा भी चलेगी। तापमान भी एक से दो डिग्री तक गिरेगा।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण अफगानिस्तान और पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और पूर्वी राजस्थान से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ होते हुए एक ट्रफ लाइन बनने का असर बिहार पर दिख रहा है।

गुरुवार को पटना, बेगूसराय, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, गया, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, लखीसराय, जमुई, बांका, बक्सर, भोजपुर, भभुआ, रोहतास, जहानाबाद और औरंगाबाद में बादल छाये रहेंगे। गया में हल्की बारिश भी हो सकती है। इसके बाद तीन दिनों तक पूरे बिहार में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना है। तेज हवा भी चलेगी। कुछ जगहों पर आंधी के साथ बारिश होगी।

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

पटना में मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को दिन के तापमान में दो डिग्री तक गिरावट आई। भागलपुर का तापमान भी एक डिग्री तक गिरा। हालांकि गया और पूर्णिया के तापमान में एक डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं बादल छाये रहने के कारण रात के तापमान में तीन डिग्री तक वृद्धि हुई है। आने वाले दिनों में बारिश के कारण दिन के तापमान में एक से दो डिग्री तक गिरावट आएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *