किऊल जंक्शन पर रूट रिले इंटरलॉकिंग (आरआरआई) के काम के कारण 19 मार्च से अगले 15 दिन तक कई ट्रेनें किउल हाेकर नहीं जाएंगी। इस कारण दिल्ली, पटना व मुंबई जाने वाले यात्रियाें काे दिक्कत हाेगी। 15 मार्च से दो अप्रैल तक अलग-अलग अवधि में भागलपुर से गुजरने वाली 16 जोड़ी एक्सप्रेस और पैंसेजर ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। एक दर्जन से अधिक ट्रेनाें का मार्ग बदलेगा। किऊल-गया व जमालपुर-गया पैसेंजर भी इस दाैरान नहीं चलेंगी। 15 मार्च से एक अप्रैल तक अप फरक्का व 17 से एक अप्रैल तक डाउन फरक्कता नहीं चलेगी।

विक्रमशिला एक्सप्रेस 17 व 18 मार्च काे 11.15 बजे के बदले 2.15 बजे खुलेगी

रेलवे के अफसराें का कहना है कि इस अवधि में यात्री नवगछिया से कटिहार-बराैनी रेलरूट का इस्तेमाल वैकल्पिक ताैर पर कर सकते हैं। 13401 भागलपुर इंटरसिटी, 13235 दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी 19 मार्च से दो अप्रैल, 13402 भागलपुर इंटरसिटी 15 मार्च से एक अप्रैल, 13483 फरक्का एक्सप्रेस 15 मार्च से एक अप्रैल, 13484 डाउन फरक्का एक्सप्रेस 17 मार्च से तीन अप्रैल तक नहीं चलेंगी। अप और डाउन में मालदा टाउन-पटना इंटरसिटी 18 मार्च से एक अप्रैल, जनसेवा एक्सप्रेस 18 मार्च से दो अप्रैल, अजमेर एक्सप्रेस 19 मार्च से दो अप्रैल, मालदा टाउन-आनंद विहार साप्ताहिक 21 मार्च से 28 मार्च, नई दिल्ली-मालदा एक्सप्रेस 21 से 31 मार्च तक रद रहेंगी। भागलपुर-नई दिल्ली 23 से 30 मार्च, हावड़ा-गया एक्सप्रेस 25 फरवरी से एक अप्रैल,

सियालदह-आनंद विहार 19 मार्च से 29 मार्च, अपर इंडिया 19 मार्च से दो अप्रैल तक रद रहेंगी। अमरनाथ एक्सप्रेस अप और डाउन में 19 मार्च से दो अप्रैल, हावड़ा-जयनगर और हावड़ा-राजगीर एक्सप्रेस का परिचालन 18 मार्च से दो अप्रैल तक रद्द कर दिया गया है। पूर्व मध्य रेलवे के सीपीअारअाे राजेश कुमार ने बताया कि ज्यादातर वीकली ट्रेन काे कैंसिल किया गया है। लंबी दूरी की कई ट्रेनाें का रूट बदला गया है। ज्यादा दिक्कत 23 मार्च से 2 अप्रैल तक हाेगी। विक्रमशिला एक्सप्रेस 17 व 18 मार्च काे 11.15 बजे के बदले 2.15 बजे खुलेगी।

ये महत्वपूर्ण ट्रेनें रहेंगी रद्द

13023 हावड़ा-गया एक अप्रैल तक
13024 गया-हावड़ा दाे अप्रैल तक
15619 गया-कामाख्‍या 17, 24 व 31 मार्च
15620 कामाख्‍या-गया 16, 23 एवं 30 मार्च
13236 दानापुर-साहिबगंज 19 मार्च से दाे अप्रैल
13401 भागलपुर-दानापुर 19 मार्च से 2 अप्रैल तक
13402 दानापुर-भागलपुर 15 मार्च से 1 अप्रैल

ये महत्वपूर्ण ट्रेनें बदले हुए मार्ग से चलेंगी

12367 भागलपुर-आनंद विहार 19 मार्च से 2 अप्रैल तक मुंगेर ब्रिज-बरौनी
15955 डिब्रूगढ़-दिल्‍ली 17 मार्च से 1 अप्रैल तक कटिहार-शाहपुर पटोरी-पाटलीपुत्र
12335 भागलपुर-लोकमान्‍य तिलक 20 से 31 मार्च से तक मुंगेर ब्रिज-बरौनी-शाहपुर पटोरी-पाटलिपुत्र
15648 गुवाहाटी-लोकमान्‍य तिलक 24 से 31 मार्च तक वाया पाटलिपुत्र-शाहपुर पटोरी-कटिहार
22948 भागलपुर-सूरत 19 मार्च से 2 अप्रैल तक वाया मुंगेर ब्रिज-बरौनी-शाहपुर पटोरी-पाटलिपुत्र
15956 दिल्‍ली-डिब्रूगढ़ यात्रा 18 मार्च से 1 अप्रैल वाया पाटलिपुत्र-शाहपुर पटोरी-कटिहार
15647 लोकमान्‍य तिलक-गुवाहाटी 20 से 27 मार्च वाया कटिहार-शाहपुर पटोरी-पाटलिपुत्र
13241 बांका-राजेन्‍द्र नगर 19 मार्च से 2 अप्रैल वाया मुंगेर ब्रिज-बरौनी-मोकामा

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *