भागलपुर : मांगलिक कार्यो को भी कोरोना की नजर लग गई है। ज्यादातर शादियां टल रही हैं, सगाई रस्म, गृह प्रवेश की तारीख को भी लोग बढ़ा रहे हैं। महीनों पहले बुक कराए गए होटलों और वैंक्वेट हॉल की बुकिंग रद करा रहे हैं।
Total Downloads: 105
दरअसल, अप्रैल में शादी-विवाह का शुभ मुहूर्त है। इसको लेकर ज्यादातर लड़की वालों ने होटलों की बुकिंग दिसंबर और जनवरी में करा ली थी। शुक्रवार को कोरोना को लेकर सरकार का निर्देश मिलने के बाद लोगों ने शादी की तिथि आगे बढ़ा दी।

कई कॉरपोरेट मीटिंग स्थगित
शहर के होटलों में हर महीने एक दर्जन से ज्यादा कॉरपोरेट कंपनियों की मीटिंग होती है। 15 अप्रैल से 28 अप्रैल के बीच केवल एक होटल में पांच मीटिंग के लिए हॉल और कमरे की बुकिंग की गई थी, जिसे कोराना के कारण कैंसिल कर दिया गया। होटल मैक्स इन क्लार्क के प्रबंधक धीरज सिंह ने कहा कि मार्च में 70 फीसद बुकिंग कैंसिल हो गई है। नई बुकिंग नहीं हो रही है।
कई ने महीनों पहले बुक कराई थी होटल-वैंक्वेट हॉल, शनिवार को किया स्थगित
कचहरी चौक स्थित एक होटल में 12 अप्रैल को एक शादी समारोह का आयोजन था, जिसे कोरोना को लेकर शनिवार को लड़की वालों ने स्थगित कर दिया। नाम नहीं छापने की शर्त पर स्वजनों ने बताया कि जनवरी में होटल की बुकिंग कराई थी। अब वायरस का असर कम होने के बाद फिर से बुकिंग कराई जाएगी।

एमजी रोड स्थित के एक होटल में 14 अप्रैल को सगाई होनी थी। सगाई को लेकर सबकुछ तय हो गया था। नाश्ते और भोजन की सूची दे दी गई थी। बुकिंग के लिए राशि भी होटल संचालक को दी गई थी, लेकिन कोरोना के कारण शनिवार को बुकिंग की तिथि स्थगित कर दी गई।
बाजार और मॉल में ग्राहकों की कम दिखी भीड़
बाजार और मॉल में भी भीड़ कम हो गई है। शनिवार को बारिश की वजह से मॉल में ग्राहकों की संख्या और भी कम थी। दुकानदारों ने बताया कि दो दिनों से ग्राहकों को तादात में कमी आई है। कपड़ा व्यवसायी अश्विनी जोशी मोंटी और जॉनी संथालिया ने बताया कि कोरोना का असर बाजार पर दिखने लगा है। होली के बाद ग्राहकों की संख्या में काफी कमी आई है।
’>>विभिन्न होटलों में होने वाले कंपनियों की मीटिंग भी की गई रद
’>>होटल मैनेजर बोले- मार्च की 70 फीसद बुकिंग को लोग अब तक करा चुके हैं कैंसिल
’>>होली के बाद बाजार की भी घटी >>रौनक, कम आ रहे ग्राहक

