लॉक डाउन में फंसी दिल्ली की युवती समेत तीन को सिटी डीएसपी राजवंश सिंह ने गुरुवार को स्क्रीनिंग के लिए सदर अस्पताल भेजा। थी। वह ट्रेन में सोयी रह गई तो 20 मार्च को भागलपुर पहुंच गई। इसके बाद लाहिड़ी टोला के एक बुजुर्ग ने उसे अपने रखा।
Total Downloads: 105
इसी दौरान लॉक डाउन की घोषणा हो गई तो युवती दिल्ली नहीं लौट पाई। गुरुवार को युवती की मां की तबियत बिगड़ जाने से वह दिल्ली जाने के लिए स्टेशन चौक पर भटक रही थी। तभी सिटी डीएसपी की नजर उस पर पड़ी।

युवती ने डीएसपी को पूरी बात बताई। फिर कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर राम एकबाल प्रसाद यादव ने युवती के घरवालों से बात की। युवती ने बताया कि उसकी तबियत खराब है। डीएसपी ने एंबुलेंस बुलाकर युवती को जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। भागलपुर पहुंची युवती काे स्टेशन चाैक से जांच को मायागंज अस्पताल भेजा गया।
लॉकडाउन के उल्लंघन में 7 को किया गिरफ्तार
लॉकडाउन के दौरान सड़क पर मटरगस्ती करना सात युवकों को महंगा पड़ गया। गुरुवार को ललमटिया के पीपरपांती में पुलिस ने पांच को गिरफ्तार कर लिया। इनमें निशांत कुमार, राजा कुमार, जयशंकर साह, संजय साह और अनाथालय रोड के सौरभ कुमार शामिल हैं। ललमटिया थानेदार ओमप्रकाश यादव ने बताया कि इन सभी पर एफआईआर दर्ज की गयी है। उधर, गुरुवार की शाम नाथनगर पहुंचे एसएसपी आशीष भारती, सिटी एसपी एसके सरोज व सिटी डीएसपी राजवंश सिंह ने इलाके का जायजा लिया। वही भागलपुर में लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में तातारपुर पुलिस ने दो दुकानदारों पर केस दर्ज किया है। जबकि वाहन चेकिंग में भागलपुर पुलिस ने करीब 55 हज़ार जुर्माना वसूला है।

