नवगछिया पुलिस ने शुक्रवार को मां को दबिया से मारने के आरोपी बेटे को इंस्पेक्टर राजकपूर कुशवाहा ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के हरनाथचक निवासी रीना देवी ने अपने बेटे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 382
आवेदन में बताया गया कि बच्चों के लड़ाई-झगडे को लेकर मेरे पोता क़ो बेटा पीट कर रहा था। उसे मना करने पर वह हमसे मारपीट करने लगा और जान मारने की नीयत से गले पर दबिया से मारने लगा। यह देख आसपास के लोग जुटकर विरोध जताने लगे तो वह धमकी देते हुए भाग निकला। पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज आरोपी को गिरफ्तार किया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

