पटना : पुलिस मुख्यालय ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ बेतहाशा बढ़ रही शिकायतों को गंभीरता से लिया है। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय की पहल पर मुख्यालय ने वाट्सएप नंबर 9431602301 जारी किया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 382
9431602301
दस दिनों यानी 22 से 31 मई तक सुबह दस से शाम पांच बजे शिकायत भेजी जा सकती है। इसमें पुलिस की अपराधियों से मिलीभगत, जनता के साथ र्दुव्यवहार, जांच में निजी लाभ के लिए गड़बड़ी करना, शराब माफियाओं से साठगांठ जैसी तमाम शिकायतें भेजी जा सकती है। पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि सूचना विस्तार से सुबूत के साथ होनी चाहिए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

