गोपालपुर : गोपालपुर प्रखंड के सुकटिया बाजार निवासी 60 वर्षीय वृद्ध कोरोना पोजेटिव पाया गया. वृद्ध की ट्रेवल हिस्ट्री है. वृद्ध दिल्ली में रहकर मजदूरी करते थे. सोमवार को ही वृद्ध दिल्ली से ट्रेन के माध्यम से नवगछिया पहुचे थे.
Total Downloads: 382
नवगछिया पहुचने के बाद प्रशासन द्वारा उसे क्वॉरेंटाइन सेंटर भेज दिया गया. क्वॉरेंटाइन सेंटर में चिकित्सक की टीम के द्वारा जब वृद्ध की स्क्रीनिंग की जा रही थी तो उसे कोरोना संदिग्ध पाते हुए जांच के लिए भागलपुर भेज दिया.

भागलपुर मायागंज में सोमवार को उसकी जांच की गई. मंगलवार को वृद्ध की जांच रिपोर्ट पोजेटिव आई है. गोपालपुर पीएचसी प्रभारी डॉ सुधांशु कुमार ने बताया कि वृद्ध सोमवार को ही दिल्ली से आए थे. स्क्रीनिंग के दौरान उसकी स्थिति चिंताजनक पाई गई. उनकी स्थिति को देखते हुए उसे जांच के लिए संध्या चार बजे भागलपुर भेज दिया गया. जहां उसकी जांच रिपोर्ट पोजेटिव आई है.

