नवगछिया : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नवगछिया सामाजिक संस्था एवं महाविद्यालय के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया

क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया द्वारा रेलवे माल गोदाम में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया. जिसमें पीपल, महोगनी, बरगद आदि कई तरह के पौधे लगाए गए. इस कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष चंद्रगुप्त साह , संयोजक श्रीधर शर्मा ,सचिव राजीव गुप्ता, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, अरुण मावन्डिया, अनिल गुप्ता सुरेंद्र शर्मा, सुमित भगत सेवार्थ के अनंत विक्रम, ओमप्रकाश सिंह, घनश्याम प्रसाद, पिंटू सिंह आदि शामिल थे.

मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय

मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में 25 फलदार पौधा प्रभारी प्राचार्या डॉ कु सुदामा यादव की अध्यक्षता में लगाया गया. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सीता भगत एवं उनके पति डॉ मनोज कुमार केंद्रीय विद्यालय जमालपुर के पूर्व रसायन शास्त्र विभाग के शिक्षक रह चुके हैं ने महाविद्यालय कर्मियों को मास्क एवं सैनेटाइजर वितरण किया. साथ ही वृक्षारोपण कार्यक्रम में अपनी भागीदारी का निर्वहन किया. इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के कर्मी अर्जुन कुमार मंडल , श्री श्याम किशोर शर्मा , दिवाकर पांडे, श्रीमती मंजू कुमारी, आमना खातून, बाबूलाल मंडल, शशि भूषण सिंह, संजीव सिंह, बिंदा सिंह एवं सहयोगी के रूप में अरुण कुमार उपस्थित थे.

नवगछिया जागृति महिला शाखा

अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की नवगछिया जागृति महिला शाखा के तत्वाधान में पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम सांसे हो रही हैं कम,आओ वृक्ष लगाए हम के अंतर्गत बाल-भारती विद्यालय गौशाला रोड में वृक्षारोपण किया गया. इस आयोजन को सफल बनाने में मंच की नवनिर्वाचित सचिव सपना शर्मा, कोषाध्यक्ष श्वेता बुबना, सदस्य सीमा गाड़ोदिया, पूर्व अध्यक्ष सह रक्क्तदान संयोजक बबीता वर्मा के साथ विद्यालय के डी पी सिंह सहित प्राचार्य नवनीत सिंह जी की भूमिका अहम रही.

इंडियन केमिकल सोसायटी

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन केमिकल सोसायटी के अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार झा एवं सचिव प्रोफेसर बिंदेश्वरी सिंह के द्वारा नवगछिया के राजेंद्र कॉलोनी में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्थानीय मजदूरों को भी सम्मलित किया गया. इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ अशोक कुमार, प्रोफेसर डॉ बिंदेश्वरी सिंह डॉ दयानंद यादव रूलर वाटर सोसायटी की अध्यक्ष ज्योत्सना झा, शोधार्थी उज्ज्वल कुमार, छात्रा पल्लवी कुमारी, प्रज्ञा भारती, विपिन सिंह, सुभाष सिंह आदि अन्य भी थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *