नवगछिया : नवगछिया प्रखंड में पाए गए दोनों मरीज कदवा भरोसा सिंह टोला के रहने वाले हैं. दोनों मरीज की की ट्रेवल हिस्ट्री रही है. दोनो में से एक मरीज दिल्ली एवं दूसरे मरीज महाराष्ट्र के मुंबई से 15 मई को आए हैं. पिछले दिनों टि्र क्वॉरेंटीन सेंटर रह रहे कदवा भरोसा सिंह टोला के मरीज के पोजेटिव पाए जाने के बाद उनके चेन में दोनो व्यक्ति की जांच की गई. जांच में दोनों की रिपोर्ट पोजेटिव आई है. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि नवगछिया में दो लोगों की रिपोर्ट पोजेटिव आई है. दोनो को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर भेज दिया गया है.

46 संदिग्ध का जांच के लिए लिया गया सेंपल

नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के कोरोना सेंटर मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में रविवार को 46 संदिग्ध लोगों का सेंपल जांच के लिए लिया गया. जांच के लिए गए सेंपल में नवगछिया प्रखंड के 16 एवं बिहपुर प्रखंड के 29 एवं गोपालपुर के एक लोग शामिल हैं

नारायणपुर के रायपुर में एक कोरोना संक्रमित मरीज की हुई पुष्टि

नारायणपुर – प्रखंड के रायपुर गॉव में शनिवार को बत्तीस वर्षीय युवक कोरोना पोजिटिव संक्रमित मरीज पाया गया है.आश्य की जानकारी देते हुए पीएचसी प्रभारी डा विजयेन्द्र कुमार विद्यार्थी ने बताया कि रायपुर में एक पॉजिटिव मरीज मिलने से नारायणपुर में संक्रमित मरीज की संख्या बढकर 12 हो गई है. संक्रमित व्यक्ति चंडीगढ़ से आकर नगरपारा कोरनटाइंन सेंटर में चौदह दिनों तक सरकारी नियमों के अनुसार रहा था. चौदह दिनों बाद स्वास्थ्य जॉच के बाद उसे होम कोरनटाइंन रहने का मशविरा दिया गया था. लेकिन चार जून को स्वास्थ्य टीम के सर्वे में उसमें केविड 19 का लक्ष्ण पाया गया तो उसे सैंपल जॉच के लिए मदन अहिल्या सेंन्टर पर नवगछिया ले गया. पांच जून को सैंपल जॉच के लिए भेजा गया तो छह जून को रिपोर्ट पीजिटिव आने पर शनिवार की देर रात्रि मायागंज अस्पताल भागलपुर आइसोलेट किया गया है. पॉजिटिव आए व्यक्ति से संपर्क में आए लोगों के बारे में पुछताछ की जा रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *