नवगछिया : समाजसेवी सह नवगछिया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव एवं डाँ अनंत विक्रम के द्वारा नि:शुल्क होमियोपैथी दवा वितरण नवगछिया नगर पंचायत अध्यक्ष के निज आवास पर सुबह 7 बजे से 10 बजे तक आज हुआ।कार्यक्रम का उद्घाटन नवगछिया नगर पंचायत की अथ्यक्षा प्रीति कुमारी ने किया।
Total Downloads: 102
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवार्थ समाजिक कार्य संस्था नवगछिया के पुर्षोतम कुमार ,मनोज केजरीवाल, ओम प्रकाश सिंह, रंजन मिश्रा, अमित कुमार,पिंटू सिंह,संजीव कुमार ग्रीन नवगछिया क्लीन नवगछिया के चन्द्रगुप्त साह, श्रीधर शर्मा, काशी गुप्ता, वार्ड पार्षद मुन्ना भगत, विनोद भगत, मनिष सिंह आदि लगे हुए हैं।

इस अवसर पर सतगुरु होमियो हाँल नवगछिया के निदेशक सह सेवार्थ नवगछिया के अध्यक्ष डाँ अनंत विक्रम ने बताया कि यह दवा आयुष मंत्रालय भारत सरकार की ओर से करौना वायरस से बचाव के लिए प्रस्ताविक हैं। यह दवा मनुष्य के अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढा़ता हैं। आज 1000 लोगों को दवा दी गई।

