लॉकडाउन में विक्रमशिला पुल पर चलने वाली गाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है लेकिन पुल पर लाइट नहीं जलने के कारण रात में गाड़ी चालकों के लिए यह काफी खतरनाक बना हुआ है। पुल पर अधिकतर लाइट लंबे समय से खराब है। पहले कुछ लाइट नहीं जल रही थी अब अधिकतर लाइट नहीं जल रही है।
Total Downloads: 105
गाड़ी चालकों का कहना है कि अपनी गाड़ी की लाइट के सामने कुछ दूर तो दिखाई देता है लेकिन उसके अलावा देखने में परेशानी होती है। सबसे ज्यादा परेशानी ट्रैक्टर, जुगाड़ या ऐसी गाड़ियों को होती है जो बिना लाइट के चलती है। पुल पर लाइट नहीं होने के कारण दूर से कई तेज रफ्तार गाड़ी दिखाई नहीं पड़ती है और अचानक सामने आ जाती है। लंबे समय से पुल पर लाइट खराब है लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। जबकि हजारों गाड़ियां रोज इस पुल से गुजरती हैं। कई बार दुघटनाएं भी हो चुकी हैं लेकिन लाइट को ठीक नहीं कराया जा रहा है।

पुल पर ऊबड़-खाबड़ सड़क से भी दुर्घटना का खतरा
पुल पर कई जगहों पर ऊबड़-खाबड़ सड़क है जिसके कारण छोटे वाहन खासकर दो पहिया वाहनों को खतरा बना रहता है जो ऐसे स्थानों पर असंतुलित हो जाते हैं। कभी भी कोई असंतुलित होकर दुर्घटना का शिकार हो सकता है लेकिन विभाग द्वारा इसे ठीक नहीं कराया जा रहा है जबकि यह मुख्य मार्ग है।

