नवगछिया :- करोना संक्रमण से बचने की शर्तों के साथ सोमवार से देशभर में सभी धार्मिक स्थलों को खोला जा चुका है. इसके साथ ही बिहार में भी सभी मंदिरों को खोल दिया गया है. इसी कड़ी में नवगछिया के प्रसिद्ध साईंनगर सहोरा में अवस्थित नवगछिया अनुमंडल का पहला भव्य, नवनिर्मित साईंनाथ मंदिर का कपाट सोमवार से खुल गया.
Total Downloads: 102
साईंनाथ मंदिर में भक्तों ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए पूजा पाठ शुरू कर दिया है. पिछले लगभग 2 महीनों से बंद पड़े थे मंदिरों के पट खुल जाने से एक बार फिर नवगछिया के प्रमुख मंदिरों में चहल-पहल लौट गई है.

लेकिन केंद्र सरकार के निर्देश पर सोमवार से मंदिर का गेट खोल दिया गया है, जहां सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए श्रद्धालु पूजा पाठ कर रहे हैं आशा है कि विगत कुछ महीनों में मंदिर का बचा हुआ कार्यक्रम अन्य विषेश-गतिविधि शुरू होगा वहीं श्रद्धालुओं में भी खुशी की लहर देखी गयी।

