नवगछिया – नवगछिया में शुक्रवार को श्रीश्री 108 चैती दुर्गा मंदिर परिसर में अवस्थित श्री पीपलेश्वर महादेव एवं भक्तेश्वर हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस परमहंस स्वामी आगमानंद महाराज के निर्देश पर पूजा अर्चना किया गया. मुख्य पंडित दयानन्द पाण्डेय के संरक्षण में पंडित अजीत कुमार पांडेय और सुभाष बाबा केद्वारा माता के दरबार में दुर्गा पूजन के रुप में सर्वतोभद्रमण्डल पूजन और श्री श्री पिपलेश्वरनाथ महादेव का भव्य श्रृंगार पूजन तथा श्री श्री भक्तेश्वर हनुमान जी का जोत पूजन किया गया.

इस अवसर पर संध्या में गायक डा० गोपाल भारती , मिथुन महुआ मद्देशिया, विजय आनंद, अरविंद कुमार, राजा कुमार एवं अन्य कलाकारों द्वारा गाए भजनों से मंदिर परिसर पूरा भक्तिमय हो गया.

इस अवसर पर विरेन्द्र सिंह, प्रवीण भगत, पंकज भारती, रामसेवक भगत, खेल संघ घनश्याम प्रसाद, रणधीर यादव, जेम्स फाइटर, श्रीधर कुमार, विनोद गुप्ता, संतोष गुप्ता, अनूप भगत, चन्द्रगुप्त साह अन्य भी थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *