नवगछिया – नवगछिया में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है. इसके तहत गोपालपुर विधानसभा संयोजक मुकेश राणा प्रखंड अध्यक्ष पंकज शर्मा के नेतृत्व में गोपालपुर प्रखंड के मंकदपुर लत्तीपाकर , पचगछिया और गौसाई गांव में घर घर जनसंपर्क कर आमजनों के बीच प्रधानमंत्री का पत्रक बांटा गया और 21 सितंबर को नवगछिया अनुमंडल में बनने वाले दो महत्वपूर्ण पुल के शिलान्यास के बारे में जानकारी भी दी गई.
Total Downloads: 382
मुकेश राणा ने बताया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की रफ्तार बढ़ी है और सैयद शाहनवाज हुसैन का किया गया प्रयास रंग ला रही है केंद्र सरकार और बिहार सरकार के द्वारा निर्माण होने वाले इस दोनों पुल के निर्माण से नवगछिया अनुमंडल के लोगों को जाम से निजात मिलेंगी और दर्जनों जिला की दूरी कम हो जाएगी.

जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रखंड महामंत्री रंजीत झा, चंदन भगत, राजेश पासवान, मनोज सिंह, कुणाल झा, सदानंद सिंह, अनीष यादव साथ साथ थे.

