नवगछिया : नवगछिया व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता नवगछिया शहर निवासी कमल किशोर केडिया का सोमवार को हृदय गति रुक जाने के कारण उनका निधन हो गया है. अधिवक्ता के निधन पर नवगछिया व्यवहार न्यायालय के सभी अधिवक्ता सहित नवगछिया शहर के बुद्धिजीवियों ने शोक संवेदना व्यक्त किया है. अधिवक्ता के निधन को लेकर सोमवार को नवगछिया व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता भवन में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण चौधरी कौशल की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया.
Total Downloads: 382
इस दौरान अधिवक्ताओं में 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत अधिवक्ता के आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. अधिवक्ताओं ने बताया कि दिवंगत अधिवक्ता कमल किशोर केडिया जी 1983 से व्यवहार न्यायालय नवगछिया में सेवा देते आ रहे थे.

दिवंगत अधिवक्ता का समाजिक कार्यों में भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है. नवगछिया के बुद्धिजीवी वर्ग का कहना है कि नवगछिया में इंग्लिश मध्यम की पढ़ाई आरंभ हो इसके लिए उन्होंने अहम भूमिका निभाई. उनके इस प्रयास को नवगछिया वासी हमेशा याद रखेंगे. वे अपने पीछे पांच पुत्री एवं एक पुत्र सहित भरा पूरा परिवार पीछे छोड़ गए।शोक सभा में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी कौशल, तपेश झा, महासचिव जयनारायण यादव, युवा अधिवक्ता रजनीश कुमार सिंह, राजेंद्र कुमार मिश्र, कैलाश यादव, नीरज कुमार झा, नंदलाल यादव सहित सभी अधिवक्ता मौके पर मौजूद थे.

