टीएनबी लॉ कॉलेज के पीछे सुरखीकल भट्‌ठा मोहल्ले में एक निजी स्कूल के 12वीं के छात्र निशांत उर्फ गोलू (18) ने प्रेम-प्रसंग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार देर रात की है, लेकिन सुबह में पड़ोसी और मकान मालिक ने कमरे में निशांत को पंखे से लटका देख बरारी पुलिस को सूचना दी।

निशांत मूल रूप से पीरपैंती के कहलगांव टोला का रहने वाला था। उसके पिता उमाकांत मंडल कहलगांव एनटीपीसी की ठेका कंपनी यूपीएल (यूटीलिटी पावर टेक लिमिटेड) में डिप्टी मैनेजर हैं। निशांत शिक्षक उमेश तिवारी के मकान में कमरा किराए पर लेकर पढ़ाई करता था। दो भाइयों में निशांत बड़ा था।

दोस्त से प्लास्टिक की कुर्सी भी मांग कर ले गया था

बगल के कमरे में रहने वाले दाेस्त कन्हैया ने बताया कि सोमवार रात को करीब 10 बजे निशांत उसके रूम में आया। उससे मोबाइल मांगा और एक नंबर पर करीब आधे घंटे तक बात की। इसके बाद प्लास्टिक की कुर्सी भी मांग कर ले गया। घटना की जानकारी पाकर बरारी पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस ने कमरे में निशांत का सुसाइड नोट बरामद किया, जिसमें उसने आत्महत्या का कारण गर्लफ्रेंड को बताया है।

पहले छात्र के परिजनों ने किया हंगामा लेकिन सुसाइड नोट देख हाे गए शांत

सुरखीकल भट्‌ठा मोहल्ले में पीरपैंती के रहने वाले 12वीं के छात्र निशांत उर्फ गोलू (18) की प्रेम-प्रसंग में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी मिलने के बाद उसके पिता उमाकांत मंडल, मां, एसएसपी ऑफिस की हिन्दी शाखा में काम करने वाली मौसी कंचन व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। पिता व अन्य परिजनों ने निशांत को पंखे में लटका देख हंगामा करने लगे।

मकान-मालिक पर गुस्सा निकालने लगे। लेकिन जब निशांत का सुसाइड नोट देखा तो माजरा समझने में परिजनों को देरी नहीं लगी। निशांत ने अपने फंदे में ताला लगाकर आत्महत्या की ताकि फांसी लगाने के समय रस्सी गले से निकल न जाए। निशांत का मोबाइल गायब है। पुलिस निशांत के गायब मोबाइल का कॉल डिटेल्स निकालेगी।

सुसाइड नोट में लिखा- तुम ताे हमकाे पूरा भूल ही गई हाे

निशांत ने गर्लफ्रेंड काे लिखा कि तुम तो हमको पूरा भूल ही गई हो। आज एक लड़का के चक्कर में फंस गई हो। हमको छोड़ ही दी हो। हम बोल रहे थे न कि हम कुछ भी कर सकते हैं तेरे लिए। बस तुम अपनी लाइफ में खुश रहो। सॉरी टू ऑल ऑफ यू, सॉरी मम्मी…आई लव यू मम्मी

input:Bhaskar

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *