भागलपुर के सांसद, बैंक ऑफ बड़ौदा के दो पदाधिकारी समेत जिले में कोरोना के 34 नये मामले पाये गये। इनमें शहरी क्षेत्र के चार लोग शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 7852 पर पहुंच गया। इनमें से 65 लोगों की मौत हो चुकी है तो 7484 लोग स्वस्थ पाये जा चुके हैं। जबकि कोरोना के सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 303 पर आ गया है।

सांसद होम आइसोलेशन में, कोई परेशानी नहीं

भागलपुर के सांसद ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को ही मायागंज अस्पताल में कोरोना जांच करायी थी, वे पॉजिटिव पाये गये हैं। वे होम आइसोलेशन में हैं और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी नहीं हैं। उन्होंने अपने संपर्क में आये लोगों से अपील की है कि वे लोग होम आइसोलेशन में चले जाएं और कोरोना जांच करा लें। सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को पॉजिटिव पाये गये लोगों में बैंक ऑफ बड़ौदा के 35 व 59 वर्षीय दो अधिकारी व शहर के आदमपुर निवासी 30 साल का युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

जिले में कोरोना रिकवरी रेट 95 प्रतिशत के पार

जिले में कोरोना रिकवरी रेट (कोरोना से स्वस्थ होने की दर) 95.31 प्रतिशत पर पहुंच गयी है। जिले में संक्रमितों की संख्या 303 है। इनमें से चार का इलाज घंटाघर स्थित कोविड केयर सेंटर में और मायागंज अस्पताल के एमसीएच कोरोना आइसोलेशन वार्ड व आईसीयू में 20 मरीज इलाजरत हैं। बाकी 287 लोग होम आइसोलेशन में हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu