नारायणपुर – प्रखंड विकास पदाधिकारी नारायणपुर हरिमोहन कुमार,अंचलाधिकारी अजय सरकार भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अर्द्धसैनिक बलों ने नारायणपुर चौक से बाईक से फ्लैग मार्च निकाल कर आम लोगों को भयमुक्त मतदान करने की अपील की.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 382
मार्च नारायणपुर, मनोहरपुर,रायपुर,कुशाहा,भोजूटोल,आशाटोल,पहाड़पुर सतीशनगर गॉव में फ्लैग मार्च निकाला गया.इस दौरान आम लोगों को मतदाता के प्रति सजग होकर मतदान कर अपने अधिकार का कर्तव्य निष्ठा पुर्वक करने की अपील की.

मौके पर नारायणपुर बीडीओ, सीओ,थाना प्रभारी सहित बीएसएफ बटालियन के जवान,भवानीपुर थाना के एएसआई अनिल रविदास,एएसआई रवि कुमार,डीएपी जवान,होमगार्ड व चौकीदार मौजूद थे.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

