मतदान की तैयारियां पूरी

नवगछिया : एमएलसी चुनाव को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. नवगछिया अनुमंडल के सभी प्रखंड मुख्यालय में मतदान केंद्र बनाए गए हैं. नवगछिया प्रखंड में कुल 1380 मतदाता है जो गुरुवार को अपना मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसको लेकर नवगछिया प्रखंड मुख्यालय में दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं. जिसमे एक मतदान केंद्र पर 874 एवं दूसरे मतदान केंद्र 506 मतदाता है.

Whatsapp group Join

गुरुवार की सुबह आठ बजे से पांच बजे तक मतदान होगा. मतदान को लेकर नवगछिया बीडीओ व सीओ को प्रजाइडिंग ऑफिसर बनाया गया है. मतदान को लेकर कोरोना महामारी के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिग के लिए दूरी बनाकर घेरा भी बनाया गया है. जिस घेरे में खड़े होकर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसके अलावा एमएलसी चुनाव में रंगरा प्रखन में 325 मतदाता एवं गोपालपुर प्रखंड में 530 मतदाता हैं. रंगरा एवं गोपालपुर प्रखंड में एक एक मतदान केंद्र बनाए गए हैं. मतदान को लेकर यहां भी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है.

मतदान की तैयारियां पूरी

रंगरा – बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का द्विवार्षिक चुनाव 22 अक्टूबर को निर्धारित है. रंगरा प्रखंड में  चुनाव कराने को लेकर  प्रशासनिक स्तर पर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. होने वाले इस चुनाव में रंगरा प्रखंड के 299 पुरुष और 66 महिला मतदाता सहित कुल 365 स्नातक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बलों को लगाया गया है. पूरे रंगरा प्रखंड कार्यालय परिसर को सिल कर दिया गया है. प्रखंड कार्यालय स्थित बनाए गए  मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची उपलब्ध करा दिया गया है. मतदान की प्रक्रिया  सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक चलेगी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा मतदान केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है. मतदान केंद्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर और पुलिस पार्टी भी पहुंच चुकी है.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet