लॉकडाउन के बाद 23 मार्च से ही यह बंद है। वनांचल एक्सप्रेस रांची की ट्रेन है। रांची मंडल ने वहां के स्टेशन के कैरेज एंड वैगन डिपार्टमेंट को 24 घंटे के अंदर वनांचल एक्सप्रेस के रैक को दुरुस्त करने को कहा है। रांची मंडल ने कोविड को लेकर राज्य सरकार से जिन 15 ट्रेनों को फिर से चलाने की अनुमति मांगी थी, उनमें वनांचल एक्सप्रेस भी था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 382
वनांचल एक्सप्रेस झारखंड सरकार की थर्ड प्रायोरिटी की ट्रेनों में शामिल थी। अधिकारियों ने बताया कि विक्रमशिला व फरक्का की तरह वनांचल एक्सप्रेस भी डेली चलेगी। इस तरह भागलपुर से झारखंड के लिए यह पहली ट्रेन होगी, जो रोज चलेगी। वनांचल के चलने से धनबाद, बोकारो आदि के यात्रियों को काफी सुविधा हो जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

