कोहरे में ट्रेनों की देरी से यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए रेलवे ने ट्रेन परिचालन प्रबंधन के लिए 16 दिसंबर से अवध-असम, महानंदा, अमृतसर वीकली और कामाख्या डेली दो फरवरी तक रद्द कर दी है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य पीआरओ शुभानन चंदा ने बताया, ट्रेन – 05909/05910 डिब्रूगढ-लालगढ़ दैनिक डिब्रूगढ़ से 20 दिसंबर से 31 जनवरी तक लालगढ़ से 19 दिसंबर से 3 फरवरी तक रद्द रहेगी।

Whatsapp group Join

वहीं ट्रेन संख्या 05933/05934 डिब्रूगढ़-अमृतसर वीकली स्पेशल डिब्रूगढ़ से 22 फरवरी से 26 जनवरी व अमृतसर से 25 दिसंबर से 29 जनवरी तक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 02549/02550 कामाख्या-आनंद विहार दैनिक एक्सप्रेस कामाख्या से 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक तथा आनंद विहार से 18 दिसंबर से 2 फरवरी तक रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 05483 /05484 अलीपुरद्वार-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन अलीपुरद्वार से 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक तथा दिल्ली से 18 दिसंबर से दो फरवरी तक रद्द रहेगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *