नवगछिया बाजार में लगे नो इंट्री से हो रही परेशानी के मद्देनजर बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालक राजेन्द्र यादव की अगुवाई में एसपी एसके सरोज से मिले और अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। ई-रिक्शा चालकों ने कहा कि बाजार में नो इंट्री लगाए जाने के बाद हमलोगों को रोजी रोटी की समस्या उतपन्न हो गयी है।

चालकों ने कहा कि हमलोगों ने बैंक से लोन पर ई-रिक्शा लिया है। जिसका हमलोग बैंक को प्रतिमाह किस्त दे रहे हैं। नो इंट्री के बाद किश्त हमलोग नहीं दे पा रहे हैं। लोगो ने बाजार में ई-रिक्शा चालक के प्रवेश का आदेश दिये जाने की मांग की।

एसपी ने सारी बाते सुनने के बाद जल्द ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन ई-रिक्शा चालकों को दिया। इसके पूर्व ई-रिक्शा चालक एसडीओ से भी मिले थे। उन्होंने उन्हें एसपी से मिलने को कहा था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *