शहर में अगले 24 घंटे में गरज के साथ बारिश हाेने की अाशंका है। शुक्रवार अाैर शनिवार काे घने काले बादल शहर में छाए रहेंगे। दिन में दाे से तीन बार बूंदें बरस सकती हैं। हालांकि इससे ठंड में वृद्धि नहीं हाेगी। माैसम अब धीरे-धीरे गर्म हाेता चला जाएगा। बंगाल की खाड़ी से शहर की अाेर नमी अा रही है। इससे ही गुरुवार की रात से बादल छाना शुरू हाे जाएगा। बुधवार काे दिन भर धूप निकली। लगातार 28 दिनाें सें ठंड झेल रहे शहरवासियाें काे राहत मिली। लाेगाें ने अपने जैकेट उतार दिये। दिन में स्वेटर से ही काम चल गया। सुबह मध्यम दर्जे का काेहरा लगा रहा। माैसम विभाग की मानें ताे अब काेल्ड वेव अाैर काेल्ड डे की स्थिति नहीं बनेगी।

Whatsapp group Join

यह है कारण

हवा अब उत्तर अाैर उत्तर पूर्व दिशा की अाेर बढ़ेगी। यह तापमान काे बढ़ाएगा। मध्य प्रदेश की अाेर से गुजरता हुअा टर्फ पूर्व की अाेर बढ़ रहा है। बंगाल की खाड़ी की अाेर से नमी शहर में अा रही है।

अागे क्या : शुक्रवार अाैर शनिवार काे बारिश हाेने की अाशंका है। गुरुवार की रात से ही बादल अाने शुरू हाे जाएंगे। 24 घंटे में शहर का अधिकतम तापमान में 2.4 अाैर न्यूनतम तापमान में .5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। बुधवार काे शहर का अधिकतम तापमाप सामान्य 25 से 1 डिग्री कम 24 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य 13.3 से 4 डिग्री कम 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार काे शहर का अधिकतम तापमान 22.6 अाैर न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *